{"_id":"69b99d4131bda3ff350e1944","slug":"the-600-meter-road-from-mohalla-prajapati-to-diet-is-in-bad-condition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124867-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला प्रजापति से डायट तक 600 मीटर मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला प्रजापति से डायट तक 600 मीटर मार्ग बदहाल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 20 से अधिक गांवों की 50 हजार आबादी को जोड़ने वाली मोहल्ला प्रजापति का 600 मीटर लंबा मार्ग जर्जर व बदहाल है। मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक 600 मीटर मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
यह मार्ग 2001 में बनाया गया था जिसके बाद नपा के जिम्मेदारों ने इसकी सुध ही नहीं ली। इस पर दोनों ओर 50 से अधिक दुकानें हैं। हरियाणा रोडवेज व स्कूलों की बसें भी यहीं से गुजरती हैं और 10 गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
मोहल्ला वासी अनेक बार इस मार्ग की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठा चुके हैं। लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह मार्ग 25 वर्ष पहले बनाया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नगरपालिका ने छह महीने पहले मार्ग पर रोड़ी तो डालकर समतल तो कर दिया लेकिन अभी तक यह मार्ग नहीं बन पाया है। नपा को इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों का किसी तरह की परेशानी न हो। -बलबीर प्रजापत, दुकानदार
नगरपालिका ने छह महीने पहले इस मार्ग पर पुरानी सीमेंटेड टाइल आरंभ कर दी थी लेकिन मोहल्लावासियों ने पुरानी टाइलाें को लगवाने से मना कर दिया। अब नगरपालिका इस मार्ग पर नई सीमेंटेड टाइल नहीं लगवा रही है जिसके कारण आमजन परेशान हैं। -डॉ. रोहताश
-- -- -- -- -
- वर्जन:
मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक के मार्ग का शीघ्र ही टेंडर लगवाकर इस मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शहर में अनेक जगहों पर सड़कों का कार्य चल रहा है। इस मार्ग को भी शीघ्र बनवा दिया जाएगा। -रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़।