{"_id":"69cab8a0f1f076c07d0e3649","slug":"thanks-to-the-health-ministers-efforts-the-transformer-was-installed-outside-the-dharamshala-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137873-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से ट्रांसफार्मर को लगाया धर्मशाला के बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से ट्रांसफार्मर को लगाया धर्मशाला के बाहर
Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 धर्मशाला के बाहर लगाया गया ट्रांसफार्मर। ग्रामीण
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से हवाई पट्टी मोड़ बाछौद के पास स्थित धर्मशाला परिसर से बिजली का ट्रांसफार्मर स्थानांतरित किए जाने पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है।
धर्मशाला प्रबंधन समिति के सदस्य मास्टर कालूराम यादव ने बताया कि मोहल्ले के निवासियों ने वर्ष 2016 में धर्मशाला की पुरानी इमारत को तोड़कर इसका पुनर्निर्माण करवाया था। गांव समाज के सभी कार्यक्रम इस धर्मशाला में संपन्न होते हैं।
धर्मशाला के द्वार पर बिजली ट्रांसफार्मर के नंगे तारों के कारण हमेशा जान माल के नुकसान की आशंका बनी रहती थी। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के कारण आए दिन हादसे होते रहते थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों इस ट्रांसफार्मर के कारण हुए एक हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री की अनुशंसा पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को धर्मशाला के बाहर स्थानांतरित कर दिया है। धर्मशाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताया है।