फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Terrorist action in Pahalgam will be costly for Pakistan: Dharambir

पहलगाम में आतंकी कार्रवाई पाक को पड़ेगी महंगी: धर्मबीर

Sun, 04 May 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Terrorist action in Pahalgam will be costly for Pakistan: Dharambir
नारनौल। गौड़ ब्राह्मण सभा के नए भवन परशुराम भवन की भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा है कि आतंकवादियों को उकसाकर भारत पर की गई आतंकी कार्रवाई पाकिस्तान को बहुत महंगी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की सेना दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए वचनबद्ध है। सांसद धर्मबीर शनिवार देर शाम गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान राकेश महता के आवास पर बोल रहे थे।
विज्ञापन





गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर गौड़ ब्राह्मण सभा के नए भवन परशुराम भवन की भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन वे दिल्ली में पहले से आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहने की वजह से लेट हो गए। वे भविष्य में गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने सभा प्रधान राकेश महता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके एवं सभी विप्र बंधुओं द्वारा नारनौल में भवन बनाए जाने का फैसला सराहनीय है। इस तरह के भवन बन जाने के बाद व्यक्ति विशेष एवं जाति के न होकर वे समाज के सभी वर्गों के होते हैं जिनमें विवाह, शादी, सार्वजनिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम किये जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर गौड़ सभा के प्रधान राकेश महता ने अपने आवास पर पहुंचने पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर गौड़ सभा सदस्य कृष्ण सिंह ठेकेदार, मास्टर भूप सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed