फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ten times more applications than seats in ITI...Electrician, Fitter

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई... इलेक्ट्रीशियन, फिटर में सीटों से दस गुना आवेदन

Tue, 18 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ten times more applications than seats in ITI...Electrician, Fitter
फोटो संख्या:66--राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी का पंजीकरण करते अनुदेशक अनिल
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कौशल विकास ट्रेड में दाखिले की लिए मारामारी मची हुई है। इनमें कुल सीटों से दोगुना आवेदन आ चुके हैं। इस बार इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड की निर्धारित सीटों पर दस गुना अधिक आवेदन मिले हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह दोनों ही ट्रेड युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

अब तक प्रदेश की 381 सरकारी आईटीआई में 45608 आवेदन आ चुके हैं, जबकि महेंद्रगढ़ जिले की 11 आईटीआई में 3336 सीटों पर करीबन 7100 आवेदन मिले हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार इलेक्ट्रीशियन, फिटर व वायरमैन ट्रेड में दाखिले के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की सर्वाधिक मांग

प्रदेशभर के 381 आईटीआई संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर सीटों से दस गुना अधिक 42458 आवेदन मिले हैं। दूसरे पायदान पर कोपा (कंप्यूटर ऑप्रेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट) ट्रेड में कुल 19292 आवेदन मिले हैं। तीसरे पायदान पर वायरमैन ट्रेड है, जिसमें 11111 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 10771 आवेदन फिटर के लिए आए हैं। वहीं, अगर महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो पहली पसंद के रूप में इलेक्ट्रीशियन, दूसरे में फिटर व तीसरे पायदान पर वायरमैन की ट्रेड को पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इलेक्ट्रीशियन में 240 सीटों पर 2880 आवेदन
जिले की 11 आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की कुल 240 सीटें हैं। इन पर 2880 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। वहीं, दूसरी पसंद के रूप में फिटर ट्रेड की कुल 200 सीटों पर 2000 से अधिक आवेदन मिले हैं। तीसरे नंबर पर वायरमैन की 120 सीटों पर इस समय 1200 से अधिक आवेदन मिले हैं। पिछले दो सालों में युवाओं का कौशल विकास की तरफ रुझान बढ़ा है। दो साल पूर्व इलेक्ट्रीशियन, फिटर व वायरमैन की संस्थानों में सीटें भी खाली रहती थीं, लेकिन इस बार इन सीटों पर अधिक मारामारी है।
तीन ट्रेडों में लगातार घट रही रुचि
गत वर्षों की तुलना में इस बार पीपीओ (प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर), फाउंडरीमैन व कारपेंटर में विद्यार्थियों की रुचि घट रही है। वजह, सालभर चलने वाले रोजगार मेलों में कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से सबसे अधिक मांग इलेक्ट्रीशियन, फिटर व वायरमैन ट्रेडों से पासआउट विद्यार्थियों की जाती है। जिले के 11 संस्थानों में पीपीओ की कुल 60 सीटों पर अभी तक महज 30 आवेदन आए हैं, जबकि फाउंडरी मैन में 24 सीटों पर महज 10 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। इसी तरह कारपेंटर की 96 सीटों पर केवल 40 आवेदन मिले हैं।
वर्तमान समय में इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वायरमैन ट्रेडों से पासआउट युवाओं की मांग बढ़ी है। वहीं, लगातार बढ़ते मशीनीकरण के कारण फाउंडरीमैन व पीपीओ की ट्रेडों में युवाओं की मांग कम हो रही है, जिससे इन ट्रेडों में युवा भी रुचि कम दिखा रहे हैं।

-विनोद खनगवाल, नोडल अधिकारी आईटीआई जिला महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:66--राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थी का पंजीकरण करते अनुदेशक अनिल

फोटो संख्या:66--राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थी का पंजीकरण करते अनुदेशक अनिल

फोटो संख्या:66--राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थी का पंजीकरण करते अनुदेशक अनिल

फोटो संख्या:66--राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थी का पंजीकरण करते अनुदेशक अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed