फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tempo drivers and garbage collection workers clashed

Mahendragarh-Narnaul News: टैंपो चालक व कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी भिड़े

Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tempo drivers and garbage collection workers clashed
नारनौल। शहर के पनीगंज बाजार में रविवार सुबह नगर परिषद के कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी व एक टैंपो चालक के बीच रास्ता देने की बात को लेकर हाथापाई हो गई। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच सुलह करवाई। वहीं हाथापाई के चलते वहां दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। जबकि सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर के बाजार पनीगंज में नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से कूड़ा उठान किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे एक टैंपो चालक भी आ रहा था। टैंपो चालक ने नगर परिषद कर्मचारियों अपने टैंपो को निकालने के साइड मांगी, लेकिन कूड़ा उठान करने वाली गाड़ी ने साइड नहीं दी। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस मामले में सफाई कर्मचारियाें का कहना था कि पनीगंज की सड़क काफी संकरी है। जिस कारण टैंपो निकालने के लिए जगह नहीं दी जा सकी। रास्ता नहीं मिलने पर टैंपो चालक ने उनके कर्मचारी की पिटाई कर दी। बात बढ़ती देख वहां दुकानदारों की भी भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस व वार्ड पार्षद संदीप जैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। वहीं वाहनों के कारण फंसे वाहनों को निकलवा कर आवागमन सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed