फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temples of the city decorated for Hanuman Janmotsav, Balaji's praises will reverberate today

Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान जन्मोत्सव के लिए सजे शहर के मंदिर, आज गूंजेंगे बालाजी के जयकारे

Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Temples of the city decorated for Hanuman Janmotsav, Balaji's praises will reverberate today
फोटो नंबर-01हनुमान जन्मोत्सव को लेकर लाईटों से सजा प्राचीन हनुमान मंदिर। संवाद
नारनौल। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में शुक्रवार को दिनभर सजावट का कार्य चलता रहा। हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का भी विशेष शृंगार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में हवन, भंडारे व सुंदरकांड पाठ सहित शनिवार को दिनभर बालाजी महाराज के जयकारे गूंजेंगे। हनुमान जयंती का मतलब है, भगवान हनुमान जी का जन्मदिन। यह पर्व चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष हनुमान जयंती 12 अप्रैल शनिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दिन भक्तजन अपने आराध्य देव हनुमान जी की पूजा करते हैं। उनसे सुख शांति का वरदान मांगते हैं। माता सीता ने हनुमान जी को अजय अमर होने का वरदान प्रदान किया था। अतः आज भी हनुमान जी सभी भक्तों के कष्ट हरने के लिए तैयार रहते हैं। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर के महावीर मार्ग प्राचीन हनुमान मंदिर, रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज स्थित विशालकाया प्रतिमा वाला हनुमान मंदिर, कड़ियावाला हनुमान मंदिर, पताली हनुमान मंदिर, मोहल्ला फलसा हनुमान मंदिर तथा संघीवाड़ा स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चन की जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को लाईटों व फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed