फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   temple, statu, thieft, police

तीन शताब्दी पुरानी अष्ट धातु की मूर्तियां चोरी

Fri, 14 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
temple, statu, thieft, police
मंदिर से मूर्त‌यां चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के अति व्यस्त महावीर मार्ग स्थित ठाकुर जी के मंदिर से वीरवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी अष्ट धातु की राधा व कृष्ण की मूर्तियों पर हाथ साफ कर ले गए। मंदिर में भगवान की मूर्ति चोरी होने से लोगों में काफी रोष है। वहीं सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर सुबह मंदिर में पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी रामनाथ ने बताया कि वह सुबह मंदिर में पहुंचे तो देखा कि मंदिर के अंदर के द्वारों के ताले टूटे हुए थे। वहीं मूर्तियों के छत्र व अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जबकि दोनों मूर्तियां गायब थी। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को चोरी की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। चोरों ने सबसे पहले मंदिर को अपना निशाना बनाया और उसमें विराजमान तीन शताब्दी पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चुराई, जबकि चांदी के छत्र व अन्य कीमती सामान को मंदिर में ही छोड़ गए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के अलावा उसके सामने बंद पड़ी एक हवेली में भी हाथ साफ किया। हवेली के मालिक सीताराम सर्राफ ने बताया कि यह हवेली उनके परिवार की है और यह काफी समय से बंद थी। जिसके कमरों में उनके परिवार के लोगों का समान रखा हुआ था। चोरों ने सभी कमरों के दरवाजे व अलमारियां तोड़ी हुई थी। चोरी की सूचना पाकर एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शहर थाना प्रभारी साधुराम भी पहुंचे और उन्होंने फिंगर प्रिंटस विशेषज्ञों की सहायता से चोरों के फिंगर प्रिंटस भी लिए। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर अज्ञात चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed