फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tehsildar removed, BDPO made assistant election officer

बीडीपीओ होंगे नांगल चौधरी नपा आम चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी

Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar removed, BDPO made assistant election officer
नारनौल। रिश्वत मामले में आरोपी तहसीलदार अजय कुमार को हटाकर बीडीपीओ प्रमोद कुमार को नांगल चौधरी नगर पालिका आम चुनाव का सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। यह आदेश डॉ. उपायुक्त जेके आभीर ने जारी किया है। तहसीलदार अजय कुमार का चार पांच दिन रिश्वत मामले नाम आया था।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद नांगल चौधरी के तहसीलदार अजय कुमार को नगर पालिका चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। 30 मई को राज्य चौकसी ब्यूरो ने पवेरा के खेतों में पटवारी को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस दौरान पटवारी ने तहसीलदार का नाम भी उजागर किया था। रिश्वत का आरोप लगने के बाद से तहसीलदार का पता नहीं चल रहा है। वहीं 4 जून को नामांकन की अंतिम तारीख है। आगे चुनाव संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने नगर पालिका नांगल चौधरी के आम चुनाव के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नांगल चौधरी प्रमोद कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed