फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tehsildar becomes duty magistrate, building will open

Mahendragarh-Narnaul News: तहसीलदार बने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, भवन खुलेगा

Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar becomes duty magistrate, building will open
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति के रिकॉर्ड सौंपने को लेकर उपायुक्त के आदेश पर तहसीलदार महेंद्रगढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तीन नवंबर को पूर्व कार्यकारिणी का रिकॉर्ड सहित उपस्थित होने का नोटिस दिया गया। वहीं भवन में सील किए गए कमरे को खोलने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी नारनौल की ओर से प्रशासन डॉ. भीमराव आंबेडकर को जारी किए आदेश पत्र में बताया कि 24 अक्तूबर को जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी नारनौल की ओर से तहसीलदार महेंद्रगढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान प्रशासक व समस्त नौ सदस्यीय पूर्व कार्यकारिणी डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति, महेंद्रगढ़ की उपस्थिति में पूर्व प्रधान व उनकी कार्यकारिणी को तलब करते हुए रिकॉर्ड सौंपने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब तीन साल से पूर्व प्रधान को अनेक नोटिस भेज कर रिकॉर्ड सौंपने को कहा गया है लेकिन आज तक रिकॉर्ड नहीं दिया है। इसके कारण समिति की चुनावी प्रक्रिया अटकी हुई है। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट निर्धारित करके सभी को तलब किया गया है। वर्तमान में समिति के चुनाव करवाने की मांग भी लोगों की ओर से उठाई जा रही है।

चुनाव से संबंधित समस्त रिकॉर्ड आरओ को देने का स्पष्ट निर्देश पूर्व प्रधान को दिया गया है। वहीं इस मामले में अब एसडीएम महेंद्रगढ़ ने आदेश जारी किए हैं कि रिकॉर्ड लेने के लिए एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट निर्धारित करके सील किये गए कार्यालय की सील हटाई जाएगी। मूल रिकॉर्ड लिया जाएगा ताकि दी गई सूची का रिकॉर्ड के साथ मिलान किया जा सके और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed