फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teenager died due to drowning in canal

Mahendragarh-Narnaul News: नहर में किशोर की डूबने से हुई मौत

Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager died due to drowning in canal
आकोदा। नहर में नहाने गए गांव खुडाना निवासी एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव खुडाना निवासी करतार सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा पिंटू सतनाली फीडर नहर की तरफ गया था। उसको तैरना नहीं आता था। जब दो बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे। वहां पिंटू के कपड़े व जूते नहर की पटरी पर रखे हुए थे। उसने परिवार के सदस्यों को बुलाया और पिंटू को नहर में तलाश किया तो उसका बेटा नहर के पानी में नीचे डूबा हुआ था। नहर से निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक पिंटू के पिता करतार सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पिंटू तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed