{"_id":"610d6a978ebc3eaab75b814c","slug":"teej-lok-utsav-will-be-celebrated-with-pomp-on-the-75th-festival-of-independence-narnol-news-rtk6201882150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य तरीके से मनाया जाएगा तीज लोक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य तरीके से मनाया जाएगा तीज लोक उत्सव
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद सीईओ तरूण कुमार। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। आजादी के 75वें महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 10 व 11 अगस्त को हरियाणा का प्रमुख त्योहार तीज धूमधाम से मनेगा। पंचायत विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक उपमंडल के एक बड़े गांव में इस तीज लोक उत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी चल रही है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। इस बार इस त्योहार को पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक उपमंडल के एक बड़े गांव का चयन करके वहां पर पंचायत विभाग झूले व पींग आदि की व्यवस्था करेगा।
डीसी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला परिषद के सीईओ तरुण कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित एसडीएम, संबंधित तहसीलदार और बीडीपीओ जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी भी मदद करेंगे। स्थानीय स्वयं सहायता समूह की सहायता से ग्रामीण मार्ट स्थापित किए जाएंगे जहां पर समूहों द्वारा तैयार फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां पर फिरनी, घेवर व अन्य मिठाइयों की दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
एसीएस ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आगामी 10 व 11 अगस्त को मनाए जाने वाले तीज लोक उत्सव के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में इस संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। जिला परिषद के सीईओ तरूण कुमार ने महेंद्रगढ़ जिले में किए जा रहे प्रबंधों के बारे में एसीएस को जानकारी दी।