फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teams from two districts stopped mining on the hills of Khudana village.

Mahendragarh-Narnaul News: खुडाना गांव की पहाड़ियों पर दो जिलों की टीम ने रोका खनन

Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Teams from two districts stopped mining on the hills of Khudana village.
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के खुडाना गांव की पहाड़ियों में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था। ग्राम पंचायत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिले के तीन विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन को रोक दिया है। खनन क्षेत्र की पैमाइश कराने के बाद रिपोर्ट तैयार कर सीमा विवाद को सुलझाया जाएगा। दो जिलों की सीमा में लगने वाले पहाड़ पर खनन को लेकर ग्राम पंचायत खुडाना की ओर से करीब चार-पांच माह पूर्व शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग, खनन व वन विभाग के अधिकारियों की ओर से अब जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर खनन का मिलान किया जाएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह खनन अवैध या लीज की जमीन पर है। पहाड़ियों पर विभाग की टीम आसपास के ग्राम सरपंचों के साथ मौके पर पहुंची तो भारी मात्रा में खनन किया जा रहा था। इस दौरान दो पोकलैंड मशीन भी चलती मिली। हालांकि टीम की ओर से इन्हें कब्जे में नहीं लिया गया है। इसकी पैमाइश आकोदा चौकी पुलिस टीम की उपस्थिति में की गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खुडाना की सरपंच अंजू के पिता डॉ. नरेश सिंह तंवर ने बताया कि लंबे समय से गांव खुडाना की पहाड़ियों में खसरा नंबर 360, 361, 362 व 363 में भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। ग्राम पंचायत की ओर से इसकी शिकायत चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ दोनों जिलों के तीन विभागों में की गई थी। मंगलवार को तीनों विभागों की टीम की ओर से पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में यह रहे शामिल
राजस्व विभाग की टीम में शिवकुमार कानूनगो महेंद्रगढ़, जिला खनन निरीक्षक तन्नू जोशी महेंद्रगढ़, चंद्रगुप्त वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़, पटवारी जोगेंद्र खुडाना, संदीप खनन रक्षक चरखी दादरी, कृष्ण कुमार कानूनगो चरखी दादरी, आजाद सिंह पटवारी खुर्द माई, संदीप सिंह वन रक्षक चरखी दादरी, सतबीर शर्मा वन रक्षक महेंद्रगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में चल रही मशीनों को बंद कराया। तीनों विभागों द्वारा अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार की गई है।
महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिले के तीन गांवों की पहाड़ी सीमा को लेकर फंसा पेच
गांव माई कलां व खुर्द की सीमा में लगते पहाड़ को चरखी दादरी खनन विभाग ने रणतोष ओवरसीज कंपनी को लीज पर दिया है। इसके लिए चरखी दादरी के राजस्व व खनन विभाग की ओर से पैमाइश की गई थी। वहीं महेंद्रगढ़ जिले की सीमा में पड़ने वाली ग्राम पंचायत खुडाना का आरोप है कि तय सीमा से अधिक में माइनिंग की जा रही है। अब दोनों जिलों के वन, खनन व राजस्व विभाग तीन दिन में रिपोर्ट तैयार कर इसका मिलान करेंगे, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कुछ माह पूर्व ग्राम पंचायत खुडाना की ओर से अवैध खनन की शिकायत दी गई थी। दोनों जिलों की टीम ने पैमाइश की है। गांव माई कलां व खुर्द चरखी दादरी की सीमा में लगते हैं और यहां की पहाड़ी को लीज पर दिया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में पड़ने वाली ग्राम पंचायत खुडाना का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। अब दोनों जिलों की पैमाइश रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आगामी तीन-चार दिन में रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा।
-चंद्रगुप्त, वन मंडल अधिकारी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed