फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Team winner of Girls' School, Narnaul in cultural competition

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय नारनौल की टीम विजेता

Wed, 21 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Team winner of Girls' School, Narnaul in cultural competition
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : Narnol
नारनौल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में चल रहे दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न स्कूलों की 60 टीमों ने रागनी, एकल नृत्य समूह नृत्य व नाटक में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें कन्या विद्यालय नारनौल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

डीओसी रमेश कुमार ने परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि जो टीमें प्रथम स्थान पर रही हैं। वे राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रवक्ता धर्म सिंह ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली सभी टीमों को बधाई दी। प्राचार्या शीला देवी ने कहा कि हर प्रतियोगिता हमें कोई न कोई सबक व सीख देती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्या विद्यालय नारनौल की छात्राओं ने समूह नृत्य में प्रथम, एकल नृत्य में द्वितीय तथा रागिनी में प्रथम स्थान पर रही। मॉडल स्कूल नारनौल के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य में द्वितीय, एकल नृत्य में तीसरे, नाटक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य में प्रथम, समूह नृत्य में तृतीय व रागनी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मॉडल स्कूल अटेली के विद्यार्थियों नाटक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कन्या स्कूल कनीना मंडी ने रागनी में चौथा स्थान प्राप्त किया। आरोही मॉडल स्कूल मंढाना ने रागनी में दूसरा व समूह नृत्य में चौथा स्थान प्राप्त किया। राजकीय स्कूल मांदी ने नाटक में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य पवन कुमार, जवाहर सिंह, ईश्वर सिंह व रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed