{"_id":"66b913488b27551132093984","slug":"team-sohdi-defeated-to-digrota-seven-wicket-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111377-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सोहड़ी की टीम ने डिगरोता को 7 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सोहड़ी की टीम ने डिगरोता को 7 विकेट से हराया
Mon, 12 Aug 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव साेहड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी--संवाद
सतनाली। गांव सोहड़ी में बाबा भैया क्रिकेट मैदान में बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। बाबा भैया ग्रामोत्थान युवा क्लब के सदस्य भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि दूसरे दिन पहला मैच गांव डिगरोता की टीम व सोहड़ी टीम के बीच खेला गया।
सोहड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डिगरोता की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों के मैच में 70 रन बनाये। सोहड़ी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित चार ओवर में तीन विकेट खोकर रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। सोहड़ी की टीम सात विकेट से मैच जीत गई। इसमें भुनेश्वर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरा मैच गांव समसावास व दगड़ोली के मध्य खेला गया। समसावास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। समसावास की टीम आठ ओवर में 39 रन ही बना बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दगड़ाेली ने छह ओवर में 40 रन बनाकर जीत हासिल की। दगड़ोली टीम के भोलू ने ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। फाइनल मैच 17 अगस्त को होगा। इस मौके पर अमित शर्मा, विष्णु शेखावत, राजबीर, मोनू शेखावत, विनोद शेखावत, मनोज उपस्थित रहे।