{"_id":"68e6ad843becc60a660890fa","slug":"teachers-will-solve-the-problems-of-teenage-students-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120781-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किशोर वय के विद्यार्थियों की समस्या दूर करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किशोर वय के विद्यार्थियों की समस्या दूर करेंगे शिक्षक
Wed, 08 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक--संवाद
- फोटो : udhampur news
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में किशोरावस्था में विद्यार्थियों को होने वाले बदलावों को लेकर मार्गदर्शन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में जिले के 150 सरकारी स्कूलों में 300 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को शिविर के प्रथम दिन महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी खंड के 75 स्कूलों के 150 महिला व पुरुष शिक्षक शामिल रहे। वीरवार को खंड कनीना, अटेली व नारनौल के 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता व उपप्रचार्य डॉ. ईश्वर चंद शर्मा व प्रशिक्षण संयोजक डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि डायट महेंद्रगढ़ में एससीईआरटी के दिशानिर्देश में जिले के 150 सरकारी स्कूलों के 300 महिला व पुरुष अध्यापकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन महेंद्रगढ़ के 45 स्कूलों के 90 व नांगल चौधरी के 30 स्कूलों के 60 महिला व पुरुष शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
दोनों खंडों के 150 शिक्षकों को नारनौल व महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल के मास्टर ट्रेनर चिकित्सक डाॅ. पुष्पेंद्र, डॉ. अमित, डॉ. तरुण की ओर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतर विद्यार्थियों को किशोरावस्था के समय काफी समस्याएं सामने आती हैं। अधिकतर छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में अध्यापिकाओं के माध्यम से छात्राओं की परेशानी को दूर किया जा सकता है और अध्यापकों के माध्यम से छात्रों को सही तरीके से जानकारी दी जा सकती है।
-- -- -- -- -- -- -
किशोर अवस्था में विद्यार्थियों को चुनौती का सामना करना पड़ता है। चुनौतियों को किस प्रकार इनको दूर किया जाए। इस बारे में मार्गदर्शन किया गया। अब विद्यार्थियों को सही मार्ग बताकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा।- पवन कुमार, शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नियामतपुर,नांगल चौधरी
-- -- -- -- -- -- -- -
किशोर अवस्था में विद्यार्थियों में बदलाव आना आम बात है। इस समय मार्ग दर्शन करने में परिजन व शिक्षकों की अहम भूमिका रहती है। शिक्षक विद्यार्थियों में आने वाले बदलाव शारीरिक, मानसिक रूप से होने कमियों को मजबूत किया जाएग। -रामकिशन लांबा, शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतनाली
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन...
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। प्रथम दिन नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ खंड के 150 महिला-पुरूष शिक्षकों को जानकारी दी गई। वीरवार को कनीना, नारनौल व अटेली खंड के 150 महिला व पुरुष शिक्षक शामिल होंगे। शिविर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।,
-- - सुनील दत्त, प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़