फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers impart not only subject knowledge but also values: Sanjay

शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं, संस्कार भी देते हैं : संजय

Tue, 06 Oct 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers impart not only subject knowledge but also values: Sanjay
फोटो नंबर-05​​शिक्षकों को सम्मानित करते प्रगतिशील ​​​शिक्षक ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: संस्था - फोटो : मेडिकल कॉलेज
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से एक निजी कॉलेज में ‘शिक्षक कृतज्ञता पर्व’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा सहित 21 शिक्षकों के शिक्षा और समाज निर्माण में योगदान के लिए सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षक के प्रति कृतज्ञता केवल धन्यवाद देने तक सीमित नहीं है। यह उन संस्कारों और मूल्यों के प्रति सम्मान है, जो समाज और राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ उनके चरित्र और व्यक्तित्व को भी आकार देते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं ट्रस्टी डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और चरित्र को दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उनके विचार और संस्कार कई पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्टी भीमसेन शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के योगदान को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके प्रति हमेशा सम्मान और सहयोग का भाव होना चाहिए।कार्यक्रम में कॉलेज के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, स्टाफ सदस्य और ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed