फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers did their work wearing black bands

Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers did their work wearing black bands
नारनौल। जिले के शिक्षकों ने नई पेंशन योजना के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

एचपीटीए जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक भवन दिल्ली में पांच जनवरी को यह निर्णय लिया था। इसके तहत जिला महेंद्रगढ़ के सभी शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना के स्थान पर पहले नई पेंशन योजना लागू की, जिसका विरोध कर्मचारियों द्वारा किया गया।
अभी कुछ समय पहले ही सरकार ने विरोध से बचने के लिए नए नाम से यूनिफाइड पेंशन योजना को आरंभ किया, लेकिन कर्मचारी इस योजना के भी विरोध में खड़े हैं।
जिला प्रधान ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की सेवा को मजाक बनाते हुए उनको सही पेंशन से वंचित कर दिया है जबकि एक ही व्यक्ति चाहे वह कितनी भी बार सांसद/विधायक बने, उसे अलग-अलग पेंशन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

इसी विरोध के चलते जिला महेंद्रगढ़ के सभी शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य करते हुए एनपीएस व यूपीएस पर रोष प्रकट किया।
जिला प्रेस सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि 29 जनवरी को हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की एक बैठक जिला राज्य उपाध्यक्ष सुबे सिंह व जिला प्रधान कृष्ण नंगली की अध्यक्षता में हुई थी, जिसके बाद एक फरवरी को जिला महेंद्रगढ़ के प्रत्येक स्कूल के शिक्षकों द्वारा काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें न केवल प्राथमिक शिक्षक बल्कि मास्टर व प्रवक्ता वर्ग के शिक्षक भी शामिल रहे । प्रेस सचिव ने बताया कि हर विभाग का कर्मचारी आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली चाहता है। प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम को मजबूत करने के लिए पूरे देश में काला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed