फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   teacher dead in accident, one teacher injured, narnaul

हादसे में शिक्षक की मौत, शिक्षिका घायल

Sat, 06 Sep 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

नांगल चौधरी रोड स्थित मांदी गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक घसीटते हुए मारुति कार से बाइक को ट्रक चालक ने टकरा दिया। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार शिक्षिका घायल हो गई। इस तरह आगे- पीछे चल रहे चार वाहन आपस में भिड़ गए। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


खानपुर निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नांगल चौधरी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी लेक्चरार थे। मंढाणा निवासी हेमलता भी नांगल चौधरी के राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विषय की गेस्ट लेक्चरार है। दोनों शिक्षक नारनौल के हुडा सेक्टर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह हेमलता मारुति कार में सवार होकर नांगल चौधरी कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन


कार को उनका चालक चला रहा था। कार के पीछे बाइक पर सवार होकर सुरेंद्र सिंह भी नांगल चौधरी भी स्कूल में जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे नांगल चौधरी मार्ग स्थित मांदी गांव के पास आगे रोडवेज बस, पीछे कार, फिर बाइक और उसके पीछे ट्रक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांदी बस स्टैंड होने के कारण बस रुक गई और सवारी उतारने लगी। बस के पीछे चल रही कार को चालक ने रोक लिया, लेकिन, तेज गति से चल रहा ट्रक नहीं रुक सका और उसने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सुरेंद्र सिंह को घसीटते हुए ट्रक कार से टकरा गया। अचानक कार झटका लगने से कार भी सामने खड़ी बस से जा टकराई।

घटना के बाद ट्रक और कार के बीच बाइक समेत शिक्षक सुरेंद्र सिंह बुरी तरह फंस गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें दोनों वाहनों के बीच से निकाला। पुलिस और  एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस आई और शिक्षक के अलावा कार में में बैठी शिक्षिका हेमलता को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।


चिकित्सकों ने शिक्षक सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि शिक्षिका हेमलता के पैर में ज्यादा चोट होने से उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed