फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teach teachers how to read, write and teach

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षकों को पढ़ने, लिखने और सिखाने के तरीके बताए

Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teach teachers how to read, write and teach
फोटो संख्या:66- महेंद्रगढ़ डायट में प्र​शिक्षण लेते ​शिक्षक---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वीरवार को अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के प्रशिक्षण का समापन किया गया। शिक्षकों से तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में प्रतिक्रिया ली गई और टेस्ट के माध्यम से उनके अर्जित ज्ञान का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन



बता दें कि डायट में तीन दिन से जिला के अंग्रेजी विषय के 100 पीजीटी शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसमें शिक्षकों को भाषा और कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वीरवार को सभी शिक्षकों के असाइनमेंट जांच किए गए और उनकी समीक्षा की गई। मास्टर ट्रेनर के तौर पर पांच शिक्षकों की तैनाती रही जबकि कार्यक्रम में डायट सुपरिटेंडेंट बाबूलाल यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


अंतिम दिन बाबूलाल यादव ने सभी कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया और शिक्षकों से प्रतिक्रिया ली। अंग्रेजी कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया गया है। शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षकों को पढ़ने, लिखने और सिखाने के नए तरीकों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिक्षकों से क्विज के माध्यम से प्रशिक्षण में बताए गए तरीके और भाषा कौशल की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में एआई की जानकारी दी गई और उसके उपयोग से किस प्रकार विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर ऊपर लाया जा सकता है। इस पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. संयोगिता यादव, डॉ. विधि यादव, डॉ. प्रदीप यादव, राजेश जाखड़, रत्नलाल वर्मा, पवन कुमार, महेश, विरेंद्र यादव, अरुण कुमार आदि मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

वर्जन
विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे लाने का प्रयास है। इसके लिए एससीईआरटी की ओर समयानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अब इस प्रशिक्षण का असर अगले सप्ताह मिलना शुरू हो जाएगा। - सुनील दत्त, डीईईओ व डायट प्राचार्य, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed