{"_id":"65ecbc49391e8c25450c2326","slug":"tarun-suhag-becomes-state-head-of-primary-teachers-association-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108000-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तरुण सुहाग बने प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तरुण सुहाग बने प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रधान
Sun, 10 Mar 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव आयोजित किए गए। इसमें राज्य प्रधान तरुण सुहाग, राज्य महासचिव राजेश शर्मा व कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार को चुना गया।
चुनाव में कुल 22 जिला प्रधान एवं पूर्व राज्य प्रधान, पूर्व राज्य महासचिव व पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष को वोटिंग का अधिकार दिया गया। चुनाव में राज्य प्रधान के लिए तरुण सुहाग और रूपेंद्र गोयत, राज्य महासचिव के लिए राजेश शर्मा और राजबीर रांगी और राज्य कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार, विकास टुटेजा ने अपना नामांकन फार्म भरा। चुनाव परिणाम में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में कुल 25 वोट में तरुण सुहाग ने 17 मत प्राप्त कर राज्य प्रधान का चुनाव जीता। राजेश शर्मा ने 25 में से 19 मत लेकर राज्य महासचिव का चुनाव जीता व सुनील कुमार ने 25 में से 17 मत लेकर राज्य कोषाध्यक्ष का चुनाव जीता। चुनाव प्रवेक्षक अरविंद मिश्रा, दीपक पंत ने चुने हुए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य कार्यकारिणी के चुनाव अरविंद मिश्रा प्रधान अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ, दीपक पंत सचिव अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद ठाकरान, अखिल भारतीय शिक्षक संघ के कार्यकारिणी सदस्य राजेश खरब, एमपीएचई के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, सरपंच वीरेंद्र कुमार सिसोठ विशिष्ठ अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। चुनाव के कार्यक्रम की शुरुआत में पुरानी राज्य कार्यकारिणी ने अपना लेखा जोखा पेश किया। इसके उपरांत राज्य प्रधान जगजीत सिंह, राज्य महासचिव तरुण सुहाग व राज्य कोषाध्यक्ष सतीश वत्स ने पुरानी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से चुनाव करवाने की कार्यकारिणी के लिए चुनाव पर्यवेक्षक को जिम्मेदारी सौंप दी। इस चुनावी कार्यक्रम में मंच संचालन प्रधान अनिल सिसोठिया ने किया।
विज्ञापन
जिले को पहली बार मिला राज्य स्तरीय चुनाव कराने का अवसर
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान अनिल सिसोठिया ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय चुनाव कराने का मौका महेंद्रगढ़ जिले को मिला है। यह हमारे जिले के लिए सौभाग्य की बात है। प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त राज्य प्रधान तरुण सुहाग गुरुग्राम से, राजेश शर्मा अंबाला से राज्य महासचिव व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि हम सब आप प्राथमिक शिक्षक साथियों की समस्याओं व उनकी मांगों का राज्य स्तर पर समाधान करवाना व बच्चों के हित के लिए कार्य करना है।