{"_id":"685ee0bd5ff0c6172502b95c","slug":"tanvi-karan-and-shubham-become-best-volunteers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126429-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तनवी, करण और शुभम बेस्ट स्वयंसेवक बनने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तनवी, करण और शुभम बेस्ट स्वयंसेवक बनने
Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06एनएसएस कैंप के समापन पर टीम सदस्यों के साथ अतिथिगण। स्रोत-विभाग
नारनौल। राज्य स्तरीय आवासीय एनएसएस कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान व अध्यक्षता पूर्व विधायक यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने की।
कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि सात दिवसीय कैंप में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं व समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया। एनएसएस के उद्देश्यों, प्राथमिक उपचार, नशा, पर्यावरण संरक्षण, साइबर क्राइम, महिला अपराध, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, स्टार्टअप, योग आदि विषयों पर व्याख्यान से स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया।
दूसरे जिलों से आए कार्यक्रम अधिकारियों सुरेश, महेंद्र सिंह, राकेश, मनोज, कप्तान, सावित्री, वंदना, मंजू, मधु, विनोद, सुनीता, विजय, प्रदीप, सीमा व अनूप आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेवाड़ी की तनवी, झज्जर के करण और शुभम को बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कैंप में राज्य के विभिन्न जिलों से स्वयंसेवकों को बहुत कुछ सीखने को मिला। स्वयंसेवकों ने नाटक, कविता, नृत्य आदि देशभक्ति कार्यक्रमों से अपने विचारों को व्यक्त किया। विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों को मुख्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य वीर सिंह ने कैंप की सफलता पर बधाई दी।