फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tanker driver killed in road accident, two serious

सडक हादसे में ट्रैंकर ड्राइवर की मौत, दो गंभीर

Wed, 19 Oct 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tanker driver killed in road accident, two serious
नारनौल। नेशनल हाईवे 11 पर आरपीएस स्कूल के पास टैंकर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। बुधवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई जबकि टैंकर परिचालक एवं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खाली टैंकर बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे रेवाड़ी की ओर जा रहा था। टैंकर को खुशीराम पुत्र रामदीन निवासी आदमपुर (उत्तर प्रदेश) चला रहा था जबकि रामशंकर पुत्र कोमल सिंह, निवासी फिरोजाबाद परिचालक है। सुबह के समय वो रेवाड़ी तेल भरवाने जा रहे थे कि आरपीएस स्कूल के पास अचानक टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रहा कड़बी से भरे ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। इसके बाद टैंकर डिवाइडर से जा टकराया जिससे चालक खुशीराम की मौके पर मौत हो गई जबकि परिचालक रामाशंकर तथा ट्रैक्टर ड्राइवर रमेश निवासी कोरियावास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उनको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed