{"_id":"4327c94abea7b0f4d01ea367384de15a","slug":"tamper-tight-and-left-home-before-then-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग होकर पहले छोड़ा घर, फिर पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग होकर पहले छोड़ा घर, फिर पढ़ाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ व उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल किशोरी को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि वह तीन साल से उसको तंग कर रहा है और उसकी हरकतों से तंग आकर ही उसने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है और रेलवे स्टेशन के पास एक कालोनी में रहता है। उसका आरोप है कि तीन साल पहले वह किसी दूसरे मोहल्ले में किराए पर रहते थे। इसके बाद उन्होंने मकान छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन के पास एक कालोनी में रहने लगे। आरोप है कि मकान मालकिन का लड़का उसकी बेटी को तंग करता था।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार शाम को मकान मालकिन व उसका लड़का व अन्य लड़के उनके घर आए और उसकी अकेली बेटी के साथ मारपीट की। किशोरी के पेट व हाथ पर चोट लगी है। सूचना मिलने पर जब वे घर पहुंचे तो आरोपी जा चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, मीडिया से बातचीत में किशोरी ने आरोप लगाया कि वह दो साल पहले अपने मामा के यहां पर आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन
यहां पर भी आरोपी युवक उसे तंग करने जाता था। युवक की हरकतों से तंग आकर उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी और अब घर पर ही रहती है।
जांच है जारी : एएसआई
इस बारे में सिटी पुलिस चौकी के एएसआई रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच जारी है। युवक की मां पर मारपीट का आरोप है, युवक पहले किशोरी को तंग करता था। दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।