{"_id":"634c5595ce3ed0408e0b0c01","slug":"talents-honored-at-the-ceremony-narnol-news-rtk6610761174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति का रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों तथा शिक्षकों को मुख्यातिथि के रूप में मौजूद सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता केदारनाथ गर्ग ने की। नेमीचंद जैन, आलोक गर्ग, सुरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, समिति के प्रधान बेगराज गोयल, उपप्रधान धर्मपाल शर्मा, महासचिव रामसिंह मधुर, सचिव भारत भूषण तायल व कोषाध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। समारोह में स्टेट अवार्डी शिक्षक होशियार सिंह यादव, अशोक यादव तथा परीक्षा परिणाम में हरियाणा राज्य में प्रथम रहे आरोही मॉडल व माध्यमिक विद्यालय मंढाना के प्राचार्य एवं स्टाफ को सम्मानित किया गया। इसी के साथ नीट परीक्षा में प्रथम रही तनिष्का यादव, जेईई एडवांस परीक्षा में जिला में प्रथम स्थान पाने वाले अंकित शर्मा, दसवीं कक्षा में प्रथम रही अंजलि, स्वर्ण पदक विजेता मनोज, हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में जिले में प्रथम गौरल, सौम्या, राहुल, कोमल गोयल, मुस्कान, प्रिया, चंद्रपाल, खुशी को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार खेल के क्षेत्र दिव्या को तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने, मासूम व काजल द्वारा योगा में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पाने पर, मोनू, हितेश जूूड़ों कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता, चित्रांक्ष शूटिंग में जिले स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता को समिति का पटका पहना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने नर नारायण सेवा समिति का प्रतिभाओं का सम्मान करने पर आभार व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने कहा कि तनिष्का यादव, अंजलि व अंकित शर्मा ने जिले का का सारे भारत वर्ष में नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा आर्य, सज्जन सिंह आर्य, गजानंद कौशिक, लक्ष्मण शर्मा, जयसिंह यादव, अजीत जैन, धर्मपाल शर्मा, धर्मचंद छाबड़ा, जयप्रकाश कौशिक, परमानंद दीवान, दुलीचंद शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, विजेंद्र कुमार व महेशचंद शर्मा मौजूद रहे।