फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Taking 80 thousand rupees and telling that she is pregnant with a boy, two arrested

Mahendragarh-Narnaul News: 80 हजार रुपये लेकर गर्भ में बताया लड़का, दो गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Taking 80 thousand rupees and telling that she is pregnant with a boy, two arrested
फोटो नंबर-02टीम के साथ पकड़े गए आरोपी।
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करते एक गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी 80 हजार रुपये में भ्रूण लिंग की जांच करते थे। टीम ने सूचना मिलने पर गिरोह का पीछा किया और राजस्थान के बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच करते पकड़ा है। इसके बाद चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिला समुचित प्राधिकरण पीएनडीटी नारनौल को 2 जून को सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह अटेली व हरियाणा राज्य के समीपवर्ती क्षेत्र बहरोड़ (राजस्थान) में सक्रिय है। इसके बाद टीम का गठन किया गया, जिसमें पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विजय यादव, अटेली से चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार, लिपिक अशोक कुमार को शामिल किया गया। सीआईए की टीम भी आरोपियों को पड़कने के लिए तैयार की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकाय मरीज बनाया और रेवाड़ी के बेरवाल निवासी हवासिंह से संपर्क किया। हवा सिंह ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच के 60 हजार रुपये लगेंगे। इसके बाद 3 अगस्त को 30 हजार रुपये हवा सिंह के खाते में डाल दिए। हवा सिंह ने बताया कि उनके पास बहरोड़ के कायसा निवासी विद्या का फोन आएगा। इसके बाद विद्या का फोन आया और उसने कहा कि भ्रूण जांच के 80 हजार रुपये लगेंगे। विद्या के कहने पर 7 अगस्त को 20 हजार रुपये हवा सिंह के खाते में डाल दिए। 8 अगस्त को विद्या ने फोन किया कि डिकाय मरीज को मंढाणा के पास लेकर आ जाना। मंढाणा पहुंचने के बाद बाइक पर एक युवक आया और बचे हुए रुपये की मांग की। नीरपुर चौक के पास कायसा निवासी मनीष को बचे हुए 30 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरोड़ के पुराने बस स्टैंड के पास डिकाय मरीज को लेकर पहुंचने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीछा करते हुए बहरोड़ पहुंच गई। पीएनडीटी अधिकारी ने कोटपुतली सीएमएचओ से संपर्क किया। डिकाय को बहरोड़ से एक गाड़ी में बैठाकर कुंड मार्ग की तरफ लेकर गए और करीब एक घंटे बाद रविंद्र व हनुमान डिकाय मरीज को बहरोड़-नांगल चौधरी मार्ग पर एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डिकाय मरीज का अल्ट्रासाउंड किया। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर डिकाय मरीज को नारनौल के लिए चल पड़े। नारनौल व बहरोड़ की संयुक्त टीम ने पीछा शुरू किया और चार किलोमीटर चलने के बाद बहरोड़ जिले के डुमरोली निवासी रविंद्र, बुढ़वाल निवासी हनुमान को टीम ने पकड़ लिया। डिकाय ने टीम को बताया कि रविंद्र ने उसके गर्भ में लड़का बताया है। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। टीम ने रविंद्र, हनुमान, मनीष और विद्या के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।


बीते पांच साल में स्वास्थ्य विभाग की दबिश

वर्ष रेड

2019 1

2020 1

2021 7


2022 5

2023 3

2024 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed