फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Take advantage of rules made for women's safety: Santokh Singh

महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का लाभ उठाएं : संतोख सिंह

Tue, 30 Dec 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of rules made for women's safety: Santokh Singh
फोटो नंबर- 16शकुंतला देवी।
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन प्रधान संतोख सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए अनेक सख्त नियम बनाए गए हैं लेकिन जागरूकता के अभाव में कानूनी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाती हैं। अपराध के खिलाफ सख्ती से आवाज उठानी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

संतोख सिंह मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से कार्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कृष्णा आर्य ने किया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्णा आर्या ने कहा कि आधुनिक समय में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं लेकिन रूढ़ीवादी सोच के कारण महिलाओं को कई परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधित विषय पर भी उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं ने गीत गाकर महिला उत्थान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यह महिलाएं रहीं उपस्थित
अपराजिता कार्यक्रम में शोभा शर्मा, सरोज कश्यप, संयोगिता शर्मा, आर्या अरुणा जांगड़ा, शकुंतला यादव, सिलोचना, रेनू आर्या, सरोज कश्यप, श्वेता, निर्मल जिंदल, डॉ. राजवंती यादव, गीता गोयल, संगीता शर्मा, नीता गुप्ता, मधू गोयल, उषा यादव, सरिता यादव, नीलम यादव और सरिता जांगिड़, मिलन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

मोबाइल लील रहा बच्चों के संस्कार
अपराजिता कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन बच्चों के संस्कार छीन रहा है जिससे बच्चों में क्रोध, बदले की भावना और आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है।
-------
हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे उनमें बड़ों और महिलाओं के प्रति आदर के भाव पैदा कर सकें। संस्कारों में कमी के कारण ही महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। -शकुंतला यादव
-------
पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को हमेशा से कम आंका जाता है। बेटी, पत्नी और मां के रूप में महिलाओं से बेहतर होने की उम्मीद की जाती है लेकिन महिलाओं की खुशियों व सम्मान पर ध्यान नहीं दिया जाता। -मिलन
------
बच्चे ही बड़े होकर समाज का निर्माण करते हैं लेकिन आज के भाग-दौड़ भरे दौर में माता-पिता बच्चों को समय नहीं दे पाते। इस कारण बच्चों का मानसिक विकास नहीं हो पाता। आज के दौर में किशोर अवस्था में ही बच्चे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं। -सरिता जांगिड़
--------
महिला सुरक्षा व उत्थान के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं लेकिन अभी भी समाज में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। सड़क पर चलते हुए महिलाएं छेड़खानी का शिकार हो रही हैं इसलिए सख्त कानून बनाने के साथ-साथ उनका सख्ती से पालन भी आवश्यक है। -श्वेता शाह

--------
जब मैं गांव की सरपंच थी तब मेरे गांव की एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार थी और पति की पिटाई से बचने के लिए उसने मुझसे मदद मांगी। मैंने उससे समझाया कि घरेलू हिंसा का विरोध करो और अपने पति के अत्याचार को सहन करना बंद करो। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पति की घरेलू हिंसा का विरोध किया और आज खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। -सरिता, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed