फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   tahseel, light, problam

तहसील कार्यालय में चार दिन से अंधेरा

Thu, 03 Mar 2016 11:38 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Thu, 03 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन

नांगल चौधरी तहसील कार्यालय में पिछले चार दिन से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। रजिस्ट्री और डोमिसाइल नहीं बनने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों ने जनरेटर की सुविधा तो उपलब्ध करवा दी लेकिन इसके एवज में लोगों से कीमत भी वसूली जा रही है। इससे लोगों में रोष है।

विज्ञापन


सुभाषचंद, बिक्रम सिंह, महेश कुमार, अशोक, बिमलादेवी, कविता, विनोद आदि ने बताया कि सोमवार को रिहायसी प्रमाण पत्र और जमीनी रजिस्ट्री करवाने तहसील कार्यालय पहुंचे थे। बिजली सप्लाई बंद होने के तर्क देकर कर्मचारियों ने  वापस घर भेज दिया। इसके बाद तीन दिन से लगातार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं,  लेकिन कर्मचारी उनकी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर तहसीलदार से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। उनके आदेशानुसार कर्मचारियों ने जनरेटर मंगवा लिया, जिसके किराया भुगतान को लेकर आमजन से चार्ज वसूली हो रही है। उन्होंने बताया कि रेलवे भर्ती के आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। फार्म भरने के लिए रिहायसी, जाति प्रमाण पत्रों की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकांश बेरोजगार जनरेटर का चार्ज चुकाने में सक्षम नहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए नांगल चौधरी उप तहसील को अपग्रेड किया गया था। जिसके अंतर्गत 150 से अधिक गांव व ढाणियां  शामिल हैं। लेकिन अधिकारियों की लचर व्यवस्था के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुल्क अदायगी के बाद कनेक्शन संभव
निगम के एसडीओ हनुमान यादव ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए विभाग ने फाइल भेज रखी है, लेकिन शुल्क जमा नहीं करवाया। जिसके बिना कनेक्शन देना संभव नहीं है। छापेमार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी साबित होने पर एल-1 रिपोर्ट दर्ज  कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed