फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   syel, dam, congres, bjp, party, silent, chautala

एसवाईएल नहर मामले में कांग्रेस व भाजपा ने साधी चुप्पी: चौटाला

Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
एसवाईएल नहर को लेकर कांग्रेस-भाजपा व आम आदमी पार्टी के लोग न सिर्फ दोहरी भाषा बोल रहे हैं, बल्कि हरियाणा के हितों से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। यह बात इनेलो नेता व हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को नारनौल विधानसभाओं के ग्राम सेका, नागंल शालू, डोहर व महरमपुर आदि में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि पंजाब के चुनावों राजनैतिक फायदा लेने के लिए ये दल न सिर्फ दोहरी भाषा बोल रहे है बल्कि इन दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस अहम मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने सभी दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व से एसवाईएल पर अपना स्टैंड स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि इनेलो किसी भी राजनैतिक दल को हरियाणा के हितों से खिलवाड़ नहीं करने देगी। इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े पार्टी पीछे नहीं हटेगी। इसके लिए उन्होंने लोगों को 23 फरवरी को अंबाला जिले में गांव इस्मालपुर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इनेलो नेता ने कहा कि एसवाईएल नहर हरियाणा के किसानों की जीवन रेखा है। इस नहर का अधिकतर निर्माण कार्य चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में करवाया था, जबकि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में उनकी जोरदार पैरवी से नहर बनवाने का ऐतिहासिक फैसला 2002 में हरियाणा के पक्ष में आया था। सर्वोच्च न्यायलय ने अपने फैसले में ये भी कहा था कि पंजाब सरकार अगर एक साल में नहर नहीं बनवाती, तो  केंद्र सरकार अपनी किसी एजेंसी से एसवाईएल नहर के अधूरे कार्य को पूरा  करवाए। मगर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2004 में एक नया कानून बनाकर पानी से संबधित सभी समझौतों को रद्द कर दिया। इसके बाद 10 नवंबर 2016 को  संवैधानिक बैंच का फैसला हरियाणा के हक में आया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरियाणा के कांग्रेस के नेता व भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने  केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 23 फरवरी 2017 से पहले अगर नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो इनेलो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं एवं  किसानों को साथ लेकर अंबाला जिले के गांव इस्माईलपुर से नहर की खुदाई का कार्य शुरू कर देगी। जनसभाओं में पहुंचने पर गांव सेका में लक्ष्मीायण ने शाल व रामेशवर दयाल नंबरदार ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं नहर की खुदाई के लिए उन्हें कस्सी भेंट की। जनसभा में इनेलो के जिला प्रधान सत्यबीर यादव नौताना, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार  सैनी, लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सत्यबीर बडेसरा, राव होशियार सिंह,  भानाराम सैनी, कमलेश सैनी, मंजू चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, सुरेश यादव  पटीकरा, जसबीर ढिल्लो, छोटे लाल गहली, अमर सिंह, सेफी मोहम्मद, भीम  शेरावत, बीर सिंह गहली, तेजप्रकाश यादव, सुदेश ढिल्लो, सुमित्रा सोनी,  महाराम गुर्जर, रोहताश रावत, प्रमोद तांखर, संजीव गुप्ता, अशोक सैनी, हरिराम सैनी, लक्ष्मी सैनी, हरचंद मास्टर, रामकुमार मक्सूसपुरी आदि सहित  अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed