फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swarnakar Samaj celebrated the birth anniversary of Ajmeed

स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़ जयंती धूमधाम से मनाई

Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Swarnakar Samaj celebrated the birth anniversary of Ajmeed
महेंद्रगढ़। स्वर्णकार समाज द्वारा महेंद्रगढ़ में अजमीढ़ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज ने भी बाकी बिरादरियों की धर्मशालाओं को देखकर अपनी धर्मशाला बनाने का सपना पूरे समाज ने देखा था। जो बहुत ही जल्द पूरा होने को जा रहा है। जयंती के अवसर पर समाज के सबसे बुजुर्ग डॉ. रमेश वर्मा व कैलाश चंद बवानिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान लक्खी राम सोनी ने की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज ने एकता व भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए बहुत जल्द सभा का भवन तैयार कर दिया है। भवन निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। वक्ताओं ने सामाजिक एकता व जागरूकता पर बल दिया। प्रधान लक्खी राम सोनी ने कहा कि 30 मार्च को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत चौटाला, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, संसद सदस्य सुनील सोनी राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी द्वारा भूमिपूजन किया गया था और बहुत ही जल्द सोनी धर्मशाला तैयार हो जाएगी। इस अवसर पर सचिव कैलाश सोनी, खजांची रवि सोनी, दौलतराम सोनी, रोहतास सोनी, ईश्वर सोनी, विष्णु सोनी, इंद्ररमल सोनी, पिडी सोनी, कुकु सोनी, देवेंद्र सोनी, सुनील बसई, राजकुमार सोनी, देवीदत्त सोनी, रतनलाल सोनी, जयप्रकाश गाहड़ा, होशियार बुडीन, रमेश सोनी सेहलंग, उदयसिंह धनौंदा, दीपचंद सुंदरह, फतेहचंद बेवल, हरीश भिवानी, बिशन सर्राफ, अनिल नौताना, बिल्लू जावा, सीताराम सोहली, हनुमान मराठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed