फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swami Vivekananda's statue to be unveiled in Rambas tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: रामबास में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण कल

Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Nov 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's statue to be unveiled in Rambas tomorrow
नारनौल।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद शक्तिपीठ के तत्वावधान में आगामी 15 नवंबर को क्षेत्र के गांव रामबास में स्वामी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सभागार के निर्माण की नींव रखी जाएगी।

कार्यक्रम आयोजक स्वामी विवेक भारती ने बताया कि च्वयन ऋषि की तपोभूमि के नजदीक गांव रामबास में करीब 21 एकड़ में स्वामी विवेकानंद शक्तीपीठ की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सभागार भवन की नींव भी रखी जाएगी। जिसके तहत आगामी 15 नवंबर को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. हर्षवर्धन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, स्वामी आत्मानिष्ठानंद सचिव रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर खेतड़ी, प्रो. सुषमा यादव वाइस चांसलर केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़, डाॅ. पीएस राठौर, जय किशन शर्मा दिल्ली तथा मंजू चौधरी विधायक नांगल चौधरी आदि बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रागी गुरमीत जत्था पार्टी की ओर से गुरुवाणी शबद कीर्तन होगा। इसके बाद सूफी भक्ति संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed