फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swachh Survekshan will be of 12500 marks instead of 9500.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छ सर्वेक्षण 9500 की बजाय 12500 अंकों का होगा

Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan will be of 12500 marks instead of 9500.
नारनौल। जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के फरवरी के अंत तक आने की संभावना है। इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण 12500 अंकों का होगा। वहीं 2023 में 9500 अंकों का था।
विज्ञापन

अब सफाई का आंकलन करने के लिए नए मापदंड भी जोड़े गए हैं। सीनियर सिटीजन और युवाओं से अधिक फीड बैक लेने के साथ कचरे के निस्तारण की व्यवस्था पर भी अंक दिए जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम जब 2021 में नारनौल आई थी, उस समय 6000 अंकाें में से अंक दिए गए थे। इस दौरान टीम केवल डाक्यूमेंट्री व साफ सफाई व्यवस्था में किए गए कार्यों का सर्वे और सिटीजन फीडबैक ही शामिल था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2022 में 7500 अंकों में से टीम को अंक देने थे। हालांकि 2022 में अंकों की बढ़ोतरी के साथ साथ सीधे आमजन से भी टीम ने सफाई को लेकर धरातल के कार्यों को जानने का प्रयास किया था। इसी के अनुसार टीम द्वारा अंक दिए गए थे। वहीं 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण को 9500 अंकों का किया गया। अब 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें 3000 अंकों की बढ़ोतरी करते हुए 12500 किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व दृश्यमान स्वच्छता के लिए 1500 अंक निर्धारित किए हैं। इसी तरह कचरे का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन के 1000 अंक तय किए गए हैं। जल प्रबंधन को लेकर क्या व्यवस्था, मल निकासी सेवाओं का मशीनीकरण, नागरिक प्रतिक्रिया एवं शिकायत निवारण सहित बिंदुओं को लेकर टीम जांच करेगी।
इंसेट


सर्वे में इस तरह होगा अंकों का निर्धारण

इस स्वच्छ सर्वेक्षण का सर्वे चार चरणों में किया जा रहा है। पहला व दूसरा फेज 500-500 अंकों का निर्धारित किया गया है, हालांकि इन दोनों फेज का सर्वे हो चुका है। अब फेज तीन व चार 9000 अंकों का सर्वे होना है। वहीं आडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस के 1200 और कचरा मुक्त शहर के लिए 1300 अंकों में से दिए जाएंगे।


वर्जन:

स्वच्छ सर्वेक्षण सर्वे इस बार 12500 अंकों का होगा। वर्ष 2023 में 9500 अंकों का स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था। नारनौल में फरवरी के अंत तक स्वच्छ सर्वेक्षण टीम आने की संभावना है।-दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed