{"_id":"6632c922ff8bac717f03ac34","slug":"suspected-recent-death-of-two-year-old-innocent-mother-admitted-to-icu-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109209-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध हाल में दो साल के मासूम की मौत, मां आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध हाल में दो साल के मासूम की मौत, मां आईसीयू में भर्ती
Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 77 कनीना के एक निजी अस्पताल में मौजूद परिजन---संवाद
कनीना (महेंद्रगढ़)। सिहोर गांव में संदिग्ध हाल में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, मां गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। महिला के पिता ने ससुरालियों पर बेटी और नाती को जहर देने का आरोप लगाते हुए शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव डाढ़ा फतेहपुर अहीरों, थाना ढाणी नीम राजस्थान निवासी सुरेश कुमार ने कहा है कि उसने अपनी बेटी कनिका की शादी 11 दिसंबर 2020 को सिहोर निवासी तेजपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही तेजपाल व उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। इस मामले में गांव में कई बार पंचायत भी हुई। उसके बाद भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग जारी रखी। तीन दिन पहले उसकी बेटी ने फोन कर बताया था कि वह लोग उसे व उसके बेटे को मारना चाहते हैं। इधर, बुधवार सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया कि बेटी व नाती की तबीयत खराब है। जब वह यहां पहुंचे तो दो वर्ष के नाती अर्णव की मौत हो चुकी थी। बेटी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मिली।
पिता सुरेश ने शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार को लिखित शिकायत देकर ससुरालियों पर बेटी कनिका और नाती अर्णव को जहर देने का आरोप लगाया। शहर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिजनों की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के आईसीयू में होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।