फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surgical Ward Windows Broken, Fans Malfunctioning; Patients Distressed by the Heat

Mahendragarh-Narnaul News: सर्जिकल वार्ड की खिड़कियां टूटी, पंखे खराब, गर्मी से मरीज बेहाल

Wed, 03 Jun 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Surgical Ward Windows Broken, Fans Malfunctioning; Patients Distressed by the Heat
नारनौल। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में बने सर्जिकल वार्ड की खराब स्थिति मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए चिंता का सबब बन गई है। वार्ड में खराब पंखे, टूटी खिड़कियां और मच्छरों का प्रकोप मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। कई परिजन गर्मी से बचाव के लिए घर से फर्राटा तक लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्जिकल वार्ड में चार कक्ष हैं जिनमें प्रत्येक में चार-चार पंखे होने चाहिए थे लेकिन तीन कक्षों में तीन-तीन पंखे गायब हैं। एक अन्य कक्ष में पंखा खराब पड़ा है और चल रहे पंखे धीमी गति से घूम रहे हैं। खिड़कियों की टूटी जालियां गर्मी और मच्छरों के प्रकोप को रोकने में नाकाम हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मच्छरों से बचाव के लिए कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। नवजातों के शरीर पर मच्छरों के काटने के लाल निशान दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की तरफ से सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त उपकरणों की मांग की थी। इसके तहत अस्पताल को 40 नए पंखे, 14 एसी व 10 कूलर उपलब्ध कराए जाने हैं। छह एसी लेबर रूम, चार एसी बच्चों के सीएलसी वार्ड में लगाए जाएंगे।

सर्जिकल वार्ड में कूलर तो लगे हैं लेकिन उनमें नियमित रूप से पानी नहीं भरा जाता। कर्मचारियों ने तारों को सॉकेट में तिनकों के सहारे लगाकर कूलर चलाए जाने की बात सामने आई है जिससे करंट लगने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed