फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surge in Viral Fever Patients at Hospital; 50 OPD Consultations Conducted in One Hour

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज बढ़े, एक घंटे में हुई 50 ओपीडी

Mon, 16 Mar 2026 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Surge in Viral Fever Patients at Hospital; 50 OPD Consultations Conducted in One Hour
फोटो संख्या:51- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दवाई कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई। पहले एक घंटे में ही फीवर की 50 ओपीडी हो गई। इनमें बुजुर्गों की संख्या 22 रही जबकि बच्चों की संख्या 10 फीसदी रही। वहीं व्यस्क मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


फिलहाल बदल रहे मौसम में लोगों की ओर से अचानक खानपान में बदलाव किया जा रहा है और गर्मी के कारण अधिक ठंडा खा रहे हैं। अचानक गर्मी से ठंड में आने या ठंडा खाने से मरीजों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके चलते मरीजों में वायरल फीवर, खांसी, गला बैठना जैसी समस्याएं अधिक हो रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कुल ओपीडी 455 रही जबकि इनमें से वायरल फीवर के मरीज 80 रहे। सामान्य ओपीडी चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों की दिनचर्या लगभग मिलती-जुलती रही और इसमें उनके खानपान का संतुलन अव्यवस्थित पाया गया। मुख्य कारण ठंडे पेय पदार्थों की अधिकता व अचानक गर्मी से निकलते ही पानी या पेय पदार्थ पीना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिलहाल मौसम में बदलाव जारी है और इस समय शरीर व खानपान का विशेष ध्यान रखें। अधिक ठंडी चीजें खाने से फिलहाल बचना चाहिए और गर्मी में काम करके, चलकर या कसरत करके अचानक पानी न पिएं। इससे शरीर का हॉर्माेन सिस्टम असंतुलित हो जाता है और फीवर व गले में दर्द की समस्याएं हो रही हैं।

----------
वर्जन
मरीजों की दिनचर्या जानी। सभी में बदलते मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव पाया गया है। इसके चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और फीवर की समस्या भी अधिक आ रही है। फिलहाल लोगों को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। -डॉ. वंदना यादव, चिकित्सा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed