{"_id":"6744d80648497f41db03eed4","slug":"suraj-school-team-overall-champion-in-open-karate-championship-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118534-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ओपन कराटे चैंपियनशिप में सूरज स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ओपन कराटे चैंपियनशिप में सूरज स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन
Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 11विजेता टीम के साथ स्टाफ सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। जेएसआर मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित दूसरी ओपन कराटे कैश प्राइज चैंपियनशिप का आयोजन 24 नवंबर को सीता राम मैरिज पैलेस में किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिन इंदौरा ने बताया कि लगभग 12 जिलों की टीमों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सूरज स्कूल, नारनौल की टीम ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन टीम की ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। कोच गौतम शर्मा ने बताया कि सूरज स्कूल के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें 30 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक और 5 खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा और खेल भावना को बढ़ावा देना था। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।