{"_id":"68b885afe653eb47fe091d36","slug":"supply-of-dirty-water-in-the-city-increased-the-problems-of-the-people-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119808-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गंदे पानी की आपूर्ति ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में गंदे पानी की आपूर्ति ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Wed, 03 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला नत्थूवाला, मुख्य बाजार सहित अन्य मोहल्लों में मटमैला पानी आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान तक नहीं हो पाया है।
शहर के मोहल्ला पड़ाव, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, चौक मोहल्ला आदि मोहल्लों में गंदा पानी आ रहा है। बरसात में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर गंदे पानी की सप्लाई ने परेशानी बढ़ा दी। सुबह पानी की सप्लाई के दौरान पानी की बाल्टी भरते है तब पानी साफ नजर रही आता। गंदा पानी पीने से पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
वहीं मोहल्ला पड़ाव निवासी दिनेशचंद्र वैद्य का कहना है कि शहरवासियों को मजबूरीवश बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है। वहीं
मोहल्ला नत्थूवाला निवासी गोविंद राम का कहना है कि समस्या के बारे में मौखिक से शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
वर्जन:
इन मोहल्लो में निचले हिस्से में लोगों द्वारा कुछ नलों को अधिक नीचे लगा दिया है। बारिश के दौरान जलभराव होने से जब आपूर्ति बंद की जाती है तो गंदा पानी इन नलों के माध्यम से मुख्य लाइनों में चला जाता है। समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
-- - जियाराम, उपमंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।