फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunita Yadav of the district received the Innovative Farmer Award

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की सुनीता यादव को मिला इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड

Sat, 08 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sunita Yadav of the district received the Innovative Farmer Award
महेंद्रगढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान दिल्ली की ओर से महेंद्रगढ़ के बवानियां गांव निवासी सुनीता यादव को इनोवेटिव फार्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए हरियाणा की एकमात्र महिला सुनीता यादव का चयन किया गया था। उनको यह सम्मान वीरवार को दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में एक सम्मेलन के दौरान दिया गया। इनोवेटिव फार्मर अवाॅर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य से केवल एक ही प्रतिभागी का चयन होता है।
विज्ञापन

इनोवेटिव फार्मर (नवोन्मैषी किसान) कृषि क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। सम्मेलन में छह राज्यों के सात किसानों को फेलो फार्मर (अध्येता किसान) व 22 राज्यों के 33 किसानों को इनोवेटिव फार्मर (नवोन्मैषी किसान) अवाॅर्ड-2024 के लिए चुना गया था। इन किसानों ने परंपरागत खेती की बजाय नई तकनीक से खेतीबाड़ी में समावेश कर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम किया है। यह अवाॅर्ड भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह, कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. यूएस गौतम सहित कई अधिकारियों की उपस्थित में प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यह उत्पादन बने पहचान
सुनीता यादव ने बताया कि वर्तमान में सालाना करीब 50 क्विंटल मशरूम व एक हजार क्विंटल केंचुआ खाद का उत्पादन कर रही हैं। साथ ही क्षेत्र की करीब 500 महिलाओं को मशरूम व केंचुआ खाद का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में मोटे अनाज के रूप में क्षेत्र की प्रमुख फसल बाजरे से विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री बनाकर 50 क्विंटल से अधिक दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़ सहित देश के अन्य भागों में आपूर्ति कर रही हैं। बवानियां गौरव ग्रुप के माध्यम 300 महिलाओं को मोटे अनाज के उत्पादन, केंचुआ खाद व मशरूम तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा बायोगैस प्लांट व चार एकड़ में आर्गेनिक खेती कर जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed