फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sun not rise

सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया, दिनभर सूर्य के नहीं हुए दर्शन

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
sun not rise
नारनौल। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही सूर्य के दर्शन नहीं हुए और आसमान में बादल छाए रहे। वीरवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से लोग दिनभर धूप निकलने का इंतजार करते रहे। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे। ठंड बढ़ते ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। जनवरी माह की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई थी। इसके बाद तीन जनवरी से मौसम ने करवट ली और दो दिन तक बारिश हुई। इस दौरान तापमान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वीरवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। परंतु शुक्रवार को अचानक मौसम में फिर बदलाव आ गया। शुक्रवार की सुबह दिनभर सूर्य नारायण बादलों में छुपे रहे। धूप नहीं निकलने से लोग घरों में दुबके रहे। जिससे बाजार में भी बहुत कम भीड़ दिखाई दी। जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में वीरवार के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट होने से 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में सुधार की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

नारनौल का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
4 जनवरी 24.0 9.4 डिग्री
5 जनवरी 20.0 12.5 डिग्री
6 जनवरी 16.5 13.2 डिग्री
7 जनवरी 19.5 10.6 डिग्री
8 जनवरी 15.0 9.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed