{"_id":"65700382db2e75e036037a46","slug":"sukhdev-singh-gogamedi-murder-case-nitin-fauji-arrested-by-rajasthan-police-mahendragarh-police-on-alert-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: एसआईटी गठित, हत्यारों पर पांच-पांच लाख का इनाम, जानिए कौन है नितिन फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: एसआईटी गठित, हत्यारों पर पांच-पांच लाख का इनाम, जानिए कौन है नितिन फौजी
Thu, 07 Dec 2023 12:49 AM IST
नवीन दलाल
एजेंसी/संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/जयपुर (हरियाणा)
एजेंसी/संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/जयपुर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:49 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष के हत्यारों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया गया है। राजस्थान-हरियाणा के कई जिलों में बंद रहा। कई जगह प्रदर्शन किए गए। दूसरे शूटर रोहित राठौड़ की तलाश में राजस्थान पुलिस दबिश दे रही है। नितिन फौजी ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी।
विज्ञापन
नितिन फौजी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों हत्यारोपियों की पहचान कर ली है। इनमें एक राजस्थान के मकराना का रोहित राठौड़ मकराना और दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का नितिन फौजी है।
विज्ञापन
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करने के साथ वारदात में शामिल दोनों हत्यारों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस बीच राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर बुधवार को राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में बाजार-स्कूल बंद रहे और विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। वारदात में शामिल नितिन सेना में है और अलवर में तैनात है। उसी ने गोगामेड़ी के सिर में गोली मारी थी। ये दोनों नवीन सिंह शेखावत के साथ गोगामेड़ी के घर गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि कपड़े की दुकान चलाने वाले शेखावत को दोनों आरोपियों के इरादों की जानकारी थी या नहीं। नवीन की जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई थी। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश दी है।
नितिन ने 9 नवंबर को की थी हरियाणा पुलिस पर फायरिंग
महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा जाट निवासी नितिन तीन साल पहले 19 जाट बटालियन में भर्ती हुआ था। उसके पिता कृष्ण कुमार भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बड़ा भाई विकास भी फौज में है। इस समय वह ड्यूटी पर है। अलवर से पहले नितिन पंजाब में तैनात था। शायद इसी दौरान वह गैंगस्टर संपत नेहरा के गुर्गाें के संपर्क में आया। गत 9 नवंबर को महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना में आपराधिक वारदात को अंजाम देने दो गाड़ियों से बदमाश पहुंचे थे। उनकी घेराबंदी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। महेंद्रगढ़ पुलिस ने इस मामले में सदर थाने में केस दर्ज किया था। नितिन फौजी भी इस मामले में आरोपी है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में प्रयोग की गई ब्रेजा गाड़ी नितिन फौजी की थी। अब हरियाणा पुलिस ने नितिन के गैंगस्टर से कनेक्शन की भी जांच शुरू कर दी है। वहीं, हरियाणा पुलिस का कहना है कि राजस्थान पुलिस से अभी तक नितिन या गोगामेड़ी को लेकर कोई संपर्क नहीं किया है।
6 नवंबर को आया था छुट्टी पर, 10 नवंबर को ज्वाइन करनी थी ड्यूटी
पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि नितिन 6 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था और उसे 10 नवंबर को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। 7 नवंबर को वह गाड़ी लेकर महेंद्रगढ़ में ठीक कराने गया था। शाम 4 बजे तक गाड़ी ठीक हो गई थी, जिसकी सूचना नितिन ने फोन पर दी थी। इसके बाद से नितिन का परिवार का कोई संपर्क नहीं हुआ। नितिन की शादी करीब एक वर्ष पहले राजस्थान के अलवर जिले के जाट बहरोड़ में हुई थी।
राज्यपाल ने शाह को दी जानकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और गोगामेड़ी की हत्या से उत्पन्न हालात की जानकारी दी। वहीं, राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ और अन्य अधिकारियों को बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। राज्यपाल ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।