फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suhasada won the match by eight wickets

Mahendragarh-Narnaul News: सुहासड़ा ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Suhasada won the match by eight wickets
फोटो संख्या:53- गांव मालड़ा में महेंद्रगढ़ व सुहासड़ा की टीम के ​बीच टॉस करवाते सुजान मालड़ा--स
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया मेले के उपलक्ष्य में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मुकाबले हुए। खेल कमेटी के सदस्य सुजान मालड़ा ने बताया कि पहला मुकाबला मंदौली और सोहासड़ा की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मंदौली की टीम ने दस ओवरों में आठ विकेट पर 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहासड़ा की टीम ने 21 गेंद शेष रहते यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच महेंद्रगढ़ और खेड़ी की टीमों के बीच खेला गया। महेंद्रगढ़ की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवरों में 85 रन बनाए। खेड़ी की टीम 9 विकेट पर 76 रन ही बना पाई। महेंद्रगढ़ की टीम ने 9 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एक अन्य और रोचक और टाप स्कोर मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम ने सोहासड़ा की टीम को 14 रनों से हराया। महेंद्रगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया। मैच में महेंद्रगढ़ टीम के बल्लेबाज सहवाग ने 90 रन बनाए। जवाब में सोहासड़ा की टीम ने भी जबरदस्त शुरुआत की लेकिन 15 से ऊंची रिकार्ड रन रेट के दबाव के चलते मध्यक्रम के बल्लेबाज औसत को बरकरार नहीं रख पाए और पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की टीम ने यह मैच 14 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों, खेल कमेटी के सदस्य, खेल प्रेमी और क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed