फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sudden demise of former MLA Naresh Yadav

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व विधायक नरेश यादव का आकस्मिक निधन

Tue, 05 Nov 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sudden demise of former MLA Naresh Yadav
फोटो- 11पूर्व विधायक नरेश यादव के अंतिम संस्कार में उप​​स्थित जन समूह। संवाद
मंडी अटेली(नारनौल)। हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नरेश यादव का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव राता कलां में किया गया। वे 61 साल के थे। 31 अक्तूबर से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन

उन्होंने एसवाईएल नहरी पानी की मांग को लेकर नांगल चौधरी से राष्ट्रपति भवन तक अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की। उनके संघर्षों के कारण 2005 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चुने गए। बसपा, हजकां, कांग्रेस, आप, इनेलो, जजपा के शीर्ष नेताओं से उनकी अच्छी पकड़ रही। उन्होंने किसान, गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों के हित के लिए संघर्ष किया, जिससे उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था।
विज्ञापन

वहीं, फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां शक्ति कपूर, मैकमोहन, फिरोज खान, जय गौड़ व कादर खान आदि से दोस्ती का रिश्ता रहा। पूर्व विधायक नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 में गांव राता कलां में हुआ था। नरेश यादव छात्र जीवन से ही जुझारू व संघर्षशील नेताओं की पहली पंक्ति में थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, डीपी यादव, ठाकुर अतरलाल, ओमप्रकाश इंजीनियर, सुरेंद्र नंबरदार, राजकुमार खातोद, एडवोकेट कर्ण सिंह, सीताराम सरपंच, जसवंंत चेयरमैन, जिला प्रमुख राकेश कुमार, विकास यादव, बिक्रम सरपंच व राजेंद्र प्रसाद सहित कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed