{"_id":"64ac5a194ac5878bd40eb155","slug":"sub-inspector-presented-in-court-in-bribery-case-narnol-news-c-196-1-nnl1004-1928-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रिश्वत मामले में उपनिरीक्षक को कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रिश्वत मामले में उपनिरीक्षक को कोर्ट में किया पेश
Tue, 11 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। बीती रात दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए उप निरीक्षक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके बाद बुधवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले को लेकर विजिलेंस ने सिटी थाने में तैनात एक होमगार्ड को भी पकड़ कर पूछताछ के लिए लेकर गई थी जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
गुरुग्राम के हेली मंडी निवासी एक युवती ने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसके पिता पर शहर थाना नारनौल में दो केस है। इसको लेकर वह शहर थाना में तैनात उप निरीक्षक रमेश कुमार से मिली। उसने उसके पिता को केस बाहर निकालने के लिए 12 हजार रुपये की मांंग की। शिकायत से पहले युवती ने दस हजार रुपये उप निरीक्षक को दिए थे। अब वह दो हजार रुपये देने की मांग कर रहा था। इसके बाद युवती ने गुरुग्राम विजिलेंस को शिकायत दी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।