फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sub depot not started even in four years, cake cut in protest

Mahendragarh-Narnaul News: चार साल में भी शुरू नहीं हुआ सब डिपो, विरोध में काटा केक

Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sub depot not started even in four years, cake cut in protest
महेंद्रगढ़। चार साल से बनकर तैयार सब डिपो शुरू नहीं होने पर शनिवार को सामाजिक संगठनों ने रोष स्वरूप केक काटकर जल्द शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि 21 जुलाई 2019 को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार और शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सब डिपो का शिलान्यास किया था। इस दौरान अधिकारियों ने भी मंत्रियों को दिखाने के लिए नारनौल डिपो की 3-4 बसों पर महेंद्रगढ़ उपकेंद्र लिखवाकर यह संदेश देने का प्रयास किया था कि जल्द ही सब डिपो शुरू हो जाएगा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही अधिकारियों ने बसों पर लिखे उपकेंद्र को मिटवा दिया था।


एक फरवरी 2021 को वर्कशॉप के भवन निर्माण पूरा कर लोक निर्माण विभाग ने राज्य परिवहन को इसकी चाबी भी सौंप दी थी, लेकिन अभी तक यह वर्कशाप शुरू नहीं हुई। सब डिपो शुरू करने से पहले वर्कशॉप का होना अनिवार्य है। वहीं अक्तूबर में विधायक के वर्कशॉप दौरे के दौरान सच्चाई सामने आई कि यह वर्कशॉप है सब डिपो नहीं है। विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों को जल्द यह फाइल तैयार कराने के आदेश दिए थे। साथ ही विधायक द्वारा विधानसभा में भी यह मांग उठाई गई थी। लेकिन अभी तक सब डिपो तो दूर वर्कशॉप भी शुरू नहीं हो पाई है। इस अवसर पर रतनलाल कौशिक, गुगनराम, गोपीराम अग्रवाल, अजीत, अशोक, विपिन कुमार, पवन कुमार, प्रवीन, राजेंद्र, संदीप, सुधीर व नरेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed