फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students won accolades for their performances in the cultural competition.

Mahendragarh-Narnaul News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही

Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students won accolades for their performances in the cultural competition.
फोटो नंबर-32सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
नारनौल। शहर के पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज ने किया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने के साथ-साथ पढ़ाई के अतिरिक्त गतिविधियों में भी उनकी रुचि बढ़ाती हैं। यहां प्रथम स्थान पाने वाली टीमें प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एकल नृत्य में पीएमश्री स्कूल नारनौल की भाविका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की तमन्ना ने द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की घनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की टीम द्वितीय और पीएमश्री स्कूल नांगल चौधरी की टीम तृतीय रही। रागनी प्रतियोगिता में मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की दिव्यांशी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की चंचल ने द्वितीय और मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल के अनुज सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नाटक मंचन में मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली की टीम ने प्रथम, मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल की टीम ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजावास की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed