फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students were apprised of the emerging needs of the industry.

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को उद्योग जगत की नई जरूरतों की जानकारी दी

Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students were apprised of the emerging needs of the industry.
फोटो संख्या:55 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संस्थान सदस्य व वक्ता। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा स्क्रीन प्रिंटिंग मशीनरी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक तकनीकों और उद्योग जगत की नई जरूरतों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एपीएल मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद के चेयरमैन डॉ. सीपी पॉल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने और नई तकनीकों की जानकारी देने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

डॉ. सीपी पॉल ने अपने व्याख्यान में बताया कि स्क्रीन प्रिंटिंग तकनीक अब पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक स्वचालित और हाई-स्पीड मशीनों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि सर्वो-ड्रिवन सिस्टम और यूवी-एलईडी क्योरिंग जैसी नई तकनीकों से प्रिंटिंग की गुणवत्ता, गति और सटीकता में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आज स्क्रीन प्रिंटिंग का उपयोग ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्किटेक्चरल ग्लास और साइनेज जैसे कई उद्योगों में तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान कंपनी के इंजीनियर मुकेश कुमार ने आधुनिक प्रिंटिंग के नमूनों का प्रदर्शन कर तकनीकी खूबियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग और संयोजक डॉ. शम्मी मेहरा ने भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed