{"_id":"6a5fba46db059a0eb200d6ca","slug":"students-teachers-and-staff-were-administered-the-cleanliness-pledge-narnol-news-c-203-1-sroh1011-128373-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-52 हकेंवि में स्वच्छता के शपथ दिलाते हुए समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा। विज्ञप
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तो स्वच्छ एवं विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।
समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता का वास्तविक अर्थ केवल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित परिसर का निर्माण सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
विज्ञापन
संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने किया किया। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को आदत, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाने का संदेश देता है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनू यादव, प्रो. विश्वा चौधरी, प्रो. प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, डॉ. मारो मारियो, डॉ. युधवीर, स्वयंसेवकों सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।