फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students showcased their talent by creating models at the district-level children's science exhibition.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Sun, 14 Dec 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent by creating models at the district-level children's science exhibition.
फोटो नंबर-07जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विजेता रहे छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में सैनी स्कूल में जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में खंड स्तर पर विजेता रहे 105 मॉडलों में से 91 मॉडलों को विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 140 विद्यार्थियों और 80 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और नवाचार के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रण और गणित) रखा गया था। इसके अंतर्गत सात उपविषयों टिकाऊ कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन तथा गणित में मनोरंजक मॉडलिंग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपविषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने मॉडलों के साथ जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में संभावित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेंगे। प्रदर्शनी का अवलोकन सैनी स्कूल नारनौल एवं वेदांता स्कूल नारनौल के विद्यार्थियों ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed