{"_id":"63ea86a636d7c50ff205d2ab","slug":"students-should-get-hold-of-subject-and-technique-for-good-photography-saxena-narnol-news-c-17-1-65692-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी फोटोग्राफी के लिए विषय व तकनीक पर पकड़ बनाएं विद्यार्थी: सक्सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी फोटोग्राफी के लिए विषय व तकनीक पर पकड़ बनाएं विद्यार्थी: सक्सेना
Tue, 14 Feb 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। फोटोग्राफी के लिए विद्यार्थियों में कैमरे की समझ होना जरूरी है। कैमरे की समझ के बिना अच्छा फोटोग्राफर बनना संभव नहीं है। अच्छी फोटोग्राफी के लिए विषय की समझ के साथ साथ कैमरे की तकनीक पर ध्यान देना भी जरूरी है। जो विद्यार्थी कैमरे को लेकर अपना तकनीकी ज्ञान बढ़ाएंगे वे ही इस क्षेत्र में कुछ अच्छा कर पाएंगे। यह विचार फोटोग्राफर चित्रांश सक्सेना ने सोमवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कैनन व विभाग की और से संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किए।
विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में विद्याार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए कार्यशाालाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कैमरे व फोटोग्राफी के तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाना था। मोबाइल कैमरे ने प्रत्येक व्यक्ति को फोटो क्लिक करने का अनुभव दिया है लेकिन प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए अच्छा कैमरा होना बेहद ही आवश्यक है। उन्होंने व्यू फाइंडर शटर स्पीड, अपरचर, आईएसओ, डेफथ ऑफ फील्ड पिक्सल सहित विभिन्न तकनीकी पहलूओं से अवगत कराया। उन्होंने कैमरे के रूप में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कैनन कंपनी के हरियाणा डिविजन के एक्सपर्ट गौरव ने विभिन्न फोटोग्राफी विधाओं जैसे फूड फोटोग्राफी, मैरिज फोटोग्राफी, मेटरनिटी फोटोग्राफी, ट्रेवल फोटोग्राफी, स्पोर्ट्स और एडवेंचर फोटोग्राफी के साथ-साथ अन्य फोटोग्राफी के बारे में बताया। फोटोग्राफी एक कला है और यह सजीव और निर्जीव चीजों का विशाल संसार कैनवास है जहां फोटोग्राफर अपनी समझ के अनुसार चीजों को चित्रित कर सकते हैं।