{"_id":"4d5292512893e702837ba626643a8768","slug":"students-protest-against-bus-cundacter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में छेड़छाड़ पर भड़कीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में छेड़छाड़ पर भड़कीं छात्राएं
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की बसों में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कान्हावास रूट पर चलने वाली बस में छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ होने से भड़कीं 25 गांवों की छात्राएं बृहस्पतिवार को रोडवेज के जीएम से मुलाकात की। छात्राओं का आरोप है कि इस रूट पर चलने वाली बस का कंडक्टर लड़कों को छेड़छाड़ के लिए उकसाता है। छात्राओं ने कंडक्टर को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
छात्राओं का आरोप है कि कंडक्टर बस में आवारा लड़कों को जानबूझकर बैठाता है। वहीं जीएम ने इस बारे में जांच कर कंडक्टर के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। छात्राओं ने महिला थाने में भी इसकी शिकायत दी। बाद में छात्राएं एसपी से भी मिलने गई। जहां पर एसपी मनीषा चौधरी ने भी इस बारे में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विभिन्न गांवों से नारनौल व अटेली पढ़ने आने वाली छात्राओं ने रोडवेज के जीएम व एसपी को बताया कि रोडवेज की एक बस सुबह नारनौल से कान्हावास जाती है।
विज्ञापन
यह बस सुबह सवा सात बजे अटेली पहुंचती हैं और करीब आठ बजे कान्हावास। कान्हावास से जब यह बस वापस अटेली के लिए आती है तो उसमें इस रूट पर आने वाले सभी गांवों से छात्राएं अटेली कालेज के लिए आती है। इस बस में आने वाली छात्राओं से कुछ आवारा किस्म के लड़के बदतमीजी करते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। जिसके कारण बस में उन्हें भारी परेशानी होती है। वहीं इस बारे में बस का कंडक्टर छात्रों को धमकाने की बजाए उनका हौसला बढ़ाता है।
विज्ञापन
रोडवेज जीएम को सौंपा ज्ञापन
छात्राओं ने जीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में छात्राओं ने कहा है कि चालक और परिचालक के गलत व्यवहार के चलते छात्राओं को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर कालेज पहुंचना पड़ रहा है। जबकि उन्होंने बस पास बनवा रखा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है तथा वो समय पर भी कालेज नहीं पहुंच पा रही है।
महिला थाने में भी दी शिकायत
जीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्राएं महिला थाने पहुंची। यहां उन्होंने लिखित में लड़कों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की। छात्राओं का आरोप है कि लड़के उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे हैं।