फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students Problem

फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थी काटते रहे चक्कर

Thu, 04 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students Problem
राजकीय महाविद्यालय छिलरो में बीए प्रथम वर्ष व बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने दाखिले के चालान जमा करवाने के लिए दिनभर बैंक के चक्कर काटे। चालान जमा न होने की शिकायत मिलने पर कॉलेज प्राचार्य ने हायर एजुकेशन व उपायुक्त को मेल भेजकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में विद्यार्थियों ने चालान जमा करवाए।
विज्ञापन

दाखिले के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय से चालान लेकर संबंधित बैंक एचडीएफसी व पंजाब नेशनल बैंक में फीस जमा करने के लिए गए। लेकिन, एचडीएफसी बैंक ने नियमों का हवाला देकर सभी विद्यार्थियों का चालान भरने से मना कर दिया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक में गए जहां स्टाफ छुट्टी होने के कारण काफी भीड़ का सामना करना पड़ा। जिससे कुछ ही विद्यार्थियों की फीस जमा हो पाई। पहली कट ऑफ लिस्ट दो जुलाई को कॉलेज में लगी थी। विद्यार्थियों ने तीन जुलाई को अपना लिस्ट में नाम देखकर चार जुलाई को कॉलेज से अपने दस्तावेज जमा करके फीस का चालान लिया। कॉलेज में पहली लिस्ट में 121 छात्र-छात्राएं बीए प्रथम वर्ष व सात छात्र-छात्राएं बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए लिस्ट में नाम आया था। कॉलेज का अकाउंट एचडीएफसी बैंक में होने के कारण सभी विद्यार्थी एचडीएफसी बैंक में गए। काफी मशक्कत करने के बाद भी एचडीएफसी बैंक मैनेजर ने नियमों का हवाला देकर बताया कि कैश जमा नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी पंजाब नेशनल बैंक में फीस जमा करवाने के लिए गए। दिनभर वाद विवाद होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक में भारी भीड़ होते हुए भी बैंक में आए सभी छात्र-छात्राओं की फीस जमा की और जो विद्यार्थी फीस जमा करवाने से वंचित रह गए उनकी पांच व छह जुलाई को जमा होगी।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव ने बताया सभी छात्र-छात्राओं के चलान भरकर दे दिए हैं। यह चालान सरकार के नियमों के अनुसार भरे गए हैं। हमारे पास विद्यार्थियों की शिकायत आई है की बैंक वाले चालान जमा करने से मना कर रहे हैं। ऐसे में हायर एजुकेशन और उपायुक्त को ईमेल भेजकर विद्यार्थियों की समस्या से अवगत करवाया है। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले सभी विद्यार्थियों का चालान द्वारा फीस भरने से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि हमारे पास कॉलेज का अकाउंट है। इसमें कैश जमा नहीं कर सकते। पंजाब नेशनल बैंक निजामपुर के सीनियर मैनेजर एमएस यादव ने बताया स्टाफ में कुछ कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए हैं। वीरवार को कुछ भीड़ ज्यादा है। सभी विद्यार्थियों की फीस जमा कर रहे हैं, जो विद्यार्थी रह जाएंगे उनकी फीस अगले दिन जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed